जम्मू कश्मीर में अब पत्थरबाजों से निपटने के लिए खड़ी की जाएगी महिला पुलिस बटालियन

Thursday, Apr 27, 2017 - 07:19 PM (IST)

 श्रीनगर: आने वो कहवात तो सुनी होगी..तू डाल-डाल, हम पात-पात..इसी कहावत को चरितार्थ करने जा रही है जम्मू कश्मीर पुलिस। घाटी में जहां छात्राओं का पत्थराव करना चिंता को बढ़ा रहा है वहीं अब उनसे निपटने के लिए पुलिस ने महिला पुलिस बटालियन का हथियार तैयार कर लिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक हजार महिलाओं को नई बटालियन के लिए तैयार किया है जो पत्थरबाजों की नकेल कसेंगी।


यह महिला पांच भारतीय रिजर्व बटालियनों का हिस्सा होंगी। इस बारे में केन्द्र सरकार भी मंजूरी दे चुकी है। आईआरबी के पांच हजार पदों के लिए जम्मू कश्मीर से 1,40,000 युवओं ने आवेदन दिया था। महिला बटालियन कश्मीर में पत्थराव से निपटने के लिए काम करेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी डयूटी परफार्म करेगी।


मिली जानकारी के अनुसार महिला बटालियन के लिए उत्साह काफी देखा जा रहा है। एक पद के लिए तीस-तीस आवेदन मिल रहे हैं। बताया गया कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया। यह बैठक 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर को दिए गए 80 हजार करोड़ रु पये के बारे में चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी।


आईआरबी को जम्मू कश्मीर के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से निमिर्त की जा रही है। हर एक बटालियन को खड़ा करने के लिए 61 करोड़ की लागत आएगी। इसमें से 75 प्रतिशत खर्च केन्द्र सरकार उठाएगी।

 

Advertising