सोशल मीडिया पर छाई महिला पोलिंग ऑफिसर, जानिए क्यों Viral हुई यह तस्वीर

Saturday, May 11, 2019 - 05:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव 2019 अपने आखिरी पायदान पर पहुंच गया है। इस चुनावी मौसम मेे कई  तरह की दिलचस्प घटनाएं देखने को मिली। लेकिन इस सब के बीच एक महिला ने खूब सुर्खियां बटोरी। सोशल मीडिया पर इस महिला की तस्वीरों ने हड़कंप मचा दिया। 


दरअसल एक शख्स ने अपने फेसबुक पर ए​क तस्वीर शेयर की, जिसमें पीली साड़ी पहनी एक महिला हाथ में ईवीएम मशीन लेकर जाती दिखाई दे रही है। बताया गया कि इस महिला का नाम नलिनी सिंह है ओर वह जयपुर की रहने वाली है। यह भी बताया गया की इनकी तैनाती जिस बूथ में की गई वहां 100 फिसदी मतदान हुआ। 


देखते ही देखते इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। कुछ लोग तो यह भी सलाह देने लगे कि इसी तरह सुंदर महिला अफसरों की ड्यूटी हर बूथ पर लगानी चाहिए, ताकि 100 फीसदी मतदान हो पाए। लेकिन जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि इस महिला के बारे में दी गई जानकारी झूठी है। 


बता दें कि पीली साड़ी पहन हाथ में ईवीएम मशीन लेकर जाती हुई इस महिला का असली नाम रीना है। यह जयपुर की नहीं बल्कि लखनऊ की है। साथ ही यूपी सरकार के PWD विभाग में कार्यरत है। इस महिला की चुनाव में ड्यूटी लखनऊ के मोहन लाल गंज के नगराम बूथ पर मतदान अधिकारी के रूप में लगायी गयी थी। महिला ने बताया कि वह टीम के साथ लौट रही थी तो किसी ने उनकी फोटो खीच ली। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी तस्वीरे को बहुत वायरल कर दिया है। 

vasudha

Advertising