रामगढ़ में संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Thursday, May 07, 2020 - 11:57 AM (IST)

साम्बा : जिले के रामगढ़ पुलिस थाने के अधीन आते सीमावर्ती गांव अबताल कैम्प में बीती रात एक महिला ने संदिग्ध हालात में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत रामगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इसको जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया। 35 वर्षीय इस महिला की जम्मू जीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की पहचान सीमा देवी पत्नी पवन निवासी अबताल कैम्प के रुप में हुई है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Monika Jamwal

Advertising