Womens Day: वीडियो शेयर कर PM मोदी ने नारी शक्ति को किया सलाम,कहा-आप पर हमेशा गर्व

Friday, Mar 08, 2019 - 09:40 AM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को नमन किया और उन्हें बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम अपनी अदम्य नारी शक्ति को सलाम करते हैं। हमें महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए कई निर्णय लेने पर गर्व है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रत्येक भारतीय को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की शानदार उपलब्धियों पर गर्व है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए ऐसा भविष्य बनाने का आह्वान किया जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का आधार और परिवार एवं राष्ट्र की प्रेरणा-स्रोत होती हैं।

Seema Sharma

Advertising