धर्मनगरी में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस, मैदान में नारी शक्ति का प्रदर्शन

Friday, Mar 08, 2019 - 07:39 PM (IST)

 जम्मू: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने महिला दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कटरा के स्पोटर्स काम्पलेक्स में रखा गया जिसमें खेल गतिविधियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में एसएमवीडी यूनिवर्सिटी, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी, सैनिक सुरक्षा और लोकल स्पोटर्स क्लब से महिलाओं ने भाग लिया।


पूरा दिन चले कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के तहत खेल रखे गये। टेबल टेनिस (20 वर्ष आयु) में एसएमवीडी की श्रेया विजेता रही। पचास मीटर रेस (40 वर्ष)में किरन ने प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं शूटिंग में स्वर्णा देवी प्रथम और एकता कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह मुख्यअतिथि थे।
 
 

Monika Jamwal

Advertising