महिलाओं की  के लिए वूमेन सेल बना सहारा, 6 महीने में सुधरे हैं हालात

Wednesday, Nov 07, 2018 - 12:16 AM (IST)

पुंछ (धनुज शर्मा) : पुंछ जिले में महिलाओ की सुरक्षा, सहायता तथा महिलाओं को सम्मान दिलाने की दिशा में वूमन सेल काफी काम कर रहा है। स्थानीय महिलाओं द्वारा इसका पूरा लाभ उठाया जा रहा है। सेल के गठन के बाद जिले में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में भी कमी दर्ज की गयी है और इसका सारा श्रेय लोगों द्वारा पुलिस को दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव पांडे के दिशा निर्देश पर बनाये गए वूमेन सेल की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक पुंछ हक नवाज खांडे द्वारा की जा रही है, जिनके द्वारा महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध को खुद देखा जाता है तथा महिलाओं के हक के लिए काम किया जाता है।


 सेल में तैनात हर अधिकारी अपने कार्य को बखूबी अंजाम देते हुए महिलाओं की परेशानियों का हल शीघ्र करने का प्रयास करते हैं। इसी कारण पिछले 6 महीने में सेल में दर्ज 112 मामलो में से 100 मामलो का निपटारा कर दिया गया जबकि 12 शेष मामलों का निपटारा भी शीघ्र कर दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वूमेन सेल में 1 अप्रैल 2018 से अबतक कुल 112 मामले दर्ज किये गए हैं जिसमे 45 मामले जिला पुलिस कार्यालय तथा 67 मामले सीधे वूमेन सेल द्वारा दर्ज किये गए हैं। वहीं अधिकतर मामले घरेलू हिंसा से जुड़े होते हैं, जिनका निपटारा पुलिस द्वारा आपसी रजामंदी से भी हल किया जाता है।


क्या कहना है अधिकारिओं का
 पंजाब केसरी द्वारा इस मामले में वीमेन सेल के अध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक पुंछ हक नवाज खांडे से बात की तो उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक के लिए गठित इस विशेष सेल में महिलाओं की सुरक्षा, सहायता तथा सम्मान के लिए कार्य किया जाता है और अधिकतर घरेलू हिंसा के मामलों को आपसी सहयोग से ही हल कर दिया जाता है जबकि जिन महिलाओं को कानूनी तथा अन्य सुविधाओं को भी प्रदान किया जाता है और हमारा प्रथम उद्येश्य महिलाओं को फौरन तथा तत्काल सहायता प्रदान करना होता है।


क्या कहना है लाभार्थी महिलाओं का 
वूमेन सेल द्वारा अपनी समस्याओं का निपटारा पाने वाली महिलाओं का कहना है कि हम पुलिस की आभारी हैं जिसने हमे इस प्रकार की सुविधा प्रदान की है और यहाँ पर हमारी हर समस्या का फौरन हल किया जाता है तथा हम लोगों को ऐड भी प्रदान की जाती है। 

Monika Jamwal

Advertising