बीच बाजार महिला के कपड़े उतारकर की पिटाई, लोग बनाते रहे Video

Saturday, Jun 30, 2018 - 12:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मोदी स​रकार महिला सुरक्षा को लेकर चाहे लाख दावे करे लेकिन सच्चाई इससे विपरित है। राजधानी से भी एक ऐसी ​ही घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बीच बजार महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया जिसे बचाने की बचाय लोग वीडियो बनाते रहे। 

जानकारी के अनुसार पीड़िता ऊषा नाम की एक बुजुर्ग महिला के घर किराए पर रहती थी। घटना के दिन ऊषा का अपने बेटे-बहू के साथ झगड़ा चल रहा था। इस दौरान महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो मकान मालकिन के बेटे-बहू ने उसकी पीटना शुरू कर दिया। उन लोगों ने सरेआम महिला के कपड़े फाड़ दिए। हैरानी की बात है कि महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर पीटा गया लेकिन भारी भीड़ में किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला के कपड़े फटे हुए हैं और उसके शरीर पर चोटों के निशान है। महिला ने पुलिस के पास इस सिलसिले में एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने बताया कि जब उसने भागना शुरू किया तो उन्होंने उसका पीछा किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है।      
 

vasudha

Advertising