हथियारों के साथ गिरफ्तार की गई महिला हिज्बुल कार्यकर्ता : पुलिस

Wednesday, Nov 14, 2018 - 04:43 PM (IST)

श्रीनगर : श्रीनगर के बाहरी लावेपुरा इलाके में गत रात पुलिस द्वारा 20 ग्रेनेड और हथियारों के साथ गिरफ्तार महिला आतंकी संगठन हिजबुल मुझाहिदीन के लिए काम कर रही है। यह जानकारी आज यहां पुलिस ने दी। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि महिला जिसकी पहचान आसिया निवासी खोनमोह श्रीनगर के रुप में हुई है, कुपवाडा से श्रीनगर तक गोलाबारुद और हथियारों का जखीरा ले जा रही थी। 


उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में दो ओवर ग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस गिरफ्तार महिला के साथ उनके लिंक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 
अधिकारी ने कहा कि यह पहली महिला नहीं है जिसे पुलिस ने आतंकी संबंधित मामले में गिरफ्तार किया है। जांच चल रही है। हम लिंक का पता लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पिता हिज्बुल आतंकी था, जो दो दशक पहले श्रीनगर के बुलीवार्ड इलाके में मुठभेड़ में मारा गया। 
 

Monika Jamwal

Advertising