तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए महिला गिरफ्तार

Saturday, Jun 02, 2018 - 11:58 PM (IST)

चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष तमिलिसाई सुंदराजन के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए एक युवती को आज गिरफ्तार किया गया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि एक शिकायत पर केन्द्रीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत सूर्या देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया। विज्ञप्ति में बताया गया है कि महिला को तिरूचिरापल्ली के निकट उसके गृह शहर मनाप्परई से आज गिरफ्तार किया गया। देवी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

Punjab Kesari

Advertising