नारी निकेतन में महिला का हंगामा और पत्थरबाजी

Friday, Jul 14, 2017 - 07:58 PM (IST)

देहरादून: कल देर रात देहरादून के नारी निकेतन में महिला बंदियों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया महिला बंदियों के द्वारा वहां पत्थरबाजी भी हुई इसको लेकर आज सुबह-सुबह महिला एवं बाल आयोग मंत्री रेखा आर्य और महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा के द्वारा निरीक्षण किया गया।

आपको बता दें कि कल नारी निकेतन में देर रात हुए विवाद की घटना के बाद नारी निकेतन पहुंच कर रखा आर्य ने देर रात  हुए विवाद की वजह जानी। रेखा आर्य ने बताया कि यहां रह रही किशोरियां घर जाने की जिद कर रही थी जिस कारण उन्होंने हंगामा काटा। वहीं आज मंत्री समेत महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा में किशोरियों को समझाया है कि वो यहां न्यायिक मामलों के चलते हैं , और जैसे कि आदेश होगा उन्हें सरकार उनके घर भिजवाने का पूरा इंतजाम करेगी।

Advertising