मोदी सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Tuesday, Jul 25, 2017 - 06:29 PM (IST)

नई दिल्ली: महिला कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उसे महिला तथा लोकतंत्र विरोधी करार दिया। प्रदर्शन में दिल्ली के अलावा हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों की महिला कांग्रेस की अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और मार्च निकाला। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत हो गई और पुलिस ने उन पर लाठियां भी भांजी।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने मोदी सरकार को ‘सूट बूट की सरकार’ करार देते हुए कहा कि वह महिला, किसान, दलित,अल्पसंख्यक तथा गरीब विरोधी है और देश को सांप्रदायिकता की आग में धकेलने का काम कर रही है। सैनिटरी नैपकिन पर जीएसटी लगाकर मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि वह पूरी तरह से महिला विरोधी है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लोगों से झूठे वादे कर मतदाताओं को गुमराह किया। भाजपा ने चुनाव में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। महंगाई को मुद्दा बनाकर लोगों को गुमराह करने वाली यह सरकार इस पर नियंत्रण करने में असफल रही है और महंगाई आज आम लोगों के लिए ङ्क्षचता का कारण बन गई है। 

Advertising