मनोकामना पूरी करने गई महिला फसी मूर्ति के बीच, देखें मजेदार Video

Sunday, Jun 23, 2019 - 06:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोग भगवान से कई तरह की मन्नत मांगते हैं। कभी प्रसाद चढ़ाने की, कभी धन चढ़ाने की तो कभी कोई व्रत की। गुजरात में भी एक महिला ने ऐसी मन्नत मांगी जो उसके लिए जी का जंजाल ही बन गई। मनोकामना पूरी करने के दौरान म​हिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। 

जानकारी के अनुसार गुजरात में एक महिला किसी 'मन्‍नत' को पूरा करने के लिए  हाथी के मूर्ति के पैरों के बीच से निकल रही थी। मूर्ति काफी छोटी थी इसलिए वह हाथी के पैरों के बीच में फंस गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला मूर्ति से निकलने का काफी प्रयास कर रही है लेकिन वह असफल रही।

इस दौरान कुछ औरतें महिला की मदद के लिए आगे आई और काफी मशक्कत के बाद उन्हे मूर्ति से बाहर निकाला। महिला के बाहर निकलने के बाद महिलाओं ने भगवान के दर पर जोर-जोर से जय अम्बे के जयघोष लगाए। वहीं महिला की इस जद्दोजहद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

vasudha

Advertising