VIDEO: लड़के ने मेट्रो में नहीं दी बैठने के लिए सीट, महिला ने की चौंकाने वाली हरकत

Tuesday, Sep 12, 2017 - 01:03 PM (IST)

नई दिल्ली: चीन के नानजिंग शहर में मेट्रो ट्रेन में हैरान करने वाला वाक्या हुआ जिसे किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आपने ट्रेन में सीटों को लेकर होते झगड़े तो बहुत देखे होंगे लेकिन सीट के लिए कोई ऐसे भी कर सकता हैै शायद ही ऐसा कभी देखा या सुना होगा। दरअसल एक महिला मेट्रो पर चढ़ी तो उसने युवक से सीट खाली करने को कहा लेकिन युवक जिद्द पर अड़ा रहा और उसने सीट से उठने से मना कर दिया।

महिला ने उसे समझाया कि यह सीट रिजर्व है लेकिन वह फिर भी नहीं माना। तभी गुस्साई महिला ने उसे सबक सिखाने की सोची। इसके बाद महिला ने जो किया वो देख वहां मौजूद हर शख्स बस देखता ही रह गया। महिला बिना कुछ कहे युवक की गोद में बैठ गई। महिला की इस हरकत से जहां युवक की बोलती बंद हो गई, वहीं वह असहज हो गया। हालांकि वह अपनी सीट से उठा या नहीं और उसके बाद क्या हुआ इसका पूरा वीडियो नहीं है। यह वीडियो खूब शेयर की जा रही है।

Advertising