बदमाशों का बढ़ता दुस्साहस, विजयपुर के रेलवे चौक में महिला का गहनों से भरा पर्स छीना

punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2022 - 12:11 AM (IST)

साम्बा : चोरों-झपटमारों जैसे अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। झपटमारों ने सोमवार को विजयपुर कस्बे के व्यस्त रेलवे चौक में एक महिला का गहनों से भरा पर्स छीन लिया। महिला का नाम मंजू रानी पत्नी योगेश कुमार बताया गया है। यह महिला रामगढ़ के गांव शहजादपुर की रहने वाली है।

इस महिला ने बताया कि इसे किसी काम से विजयपुर आना था। यह ऑटो में बैठ कर विजयपुर पहुंची। इसकी बेटी भी इसके साथ थी। सुबह करीब 9 बजे ऑटो से उतर कर यह जैसे ही राजमार्ग पार करने लगी तो विजयपुर चौक से जम्मू की दिशा में जा रही एक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने इससे इसका पर्स छीन लिया। महिला ने बताया कि स्कूटी सवारोंं ने अपने मुंह बांधे हुए थे। महिला केे अनुसार इन्होंने पहले तो चाकू से पर्स की बेल्ट को काटा और इसकी चोटी को खींचा जिससे यह अनियंत्रित होकर गिर पड़ी व इसी दौरान यह दोनों उसका पर्स छीन कर भाग निकले।

PunjabKesari

महिला के अनुसार पर्स में पांच तोले का सोने का मंगलसूत्र, 1 तोले के कानों के टॉप्स, 3 ग्राम की की ईयररिंग, 5 ग्राम की अंगूठी और 8 हजार रूपए कैश के साथ-साथ मोबाईल फोन भी था। महिला के अनुसार चूंकि इसके पति सुरक्षाबल में तैनात हैं इसलिए यह गहने आदि पर्स में रखती है। इस वारदात के बाद काफी लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News