''मेरा पति नामर्द रोज रात..., शादी के बाद सिर्फ 2 बार बनाए संबंध'', रूम के अंदर का खोला राज

punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 07:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस केस में अनुज शर्मा की पत्नी पिंकी पर अपने पति को कॉफी में जहर देने का आरोप लगा है। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पिंकी ने एक वीडियो के जरिए अपना पक्ष रखा और अनुज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पति नामर्द है वह रोज रात को सो जाता है। पिंकी का कहना है कि उसकी शादी अनुज शर्मा से 19 फरवरी 2023 को हुई थी और अब तक दो साल बीत चुके हैं। इस दौरान अनुज ने सिर्फ दो बार ही शारीरिक संबंध बनाए। पिंकी ने बताया कि अनुज हर रात अपनी मां के साथ जाकर सोते थे और जब वह संबंध बनाने की बात कहती थी तो अनुज मना कर देते थे।

क्या कॉफी में जहर था?

पिंकी पर अपने पति को जहर देने का आरोप लगा है लेकिन उसने इसे साजिश बताया। उसने बताया कि अनुज खुद दूध की थैली और कॉफी का पाउच लेकर आए थे, जो उसके रूम में बैड पर रखा था। उसने दो कॉफी बनाई, एक अनुज को दी और दूसरी खुद पी। कॉफी गर्म थी इसलिए वह बर्तन धोने चली गई। कुछ देर बाद अनुज बाहर निकल गए और रात 11:30 बजे पुलिस ने पिंकी के घर पर दस्तक दी। पुलिस ने उससे पूछा कि उसने अपने पति को जहर क्यों दिया? इस पर पिंकी ने जवाब दिया कि अनुज कॉफी पीकर अपने भाई शाहरुख के पास दवा लेने गए थे क्योंकि उनका बीपी हाई था।

पिंकी ने क्यों लगाए अनुज पर आरोप?

पिंकी ने दावा किया कि अनुज ने उसे फंसाने के लिए यह साजिश रची है। उसने यह भी कहा कि अनुज ने कभी पहले कॉफी नहीं पी थी, लेकिन उस दिन उसने खुद कॉफी बनाने को कहा। पिंकी ने पुलिस से अपनी बेगुनाही की गुहार लगाई और अनुज पर कई गंभीर आरोप लगाए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News