मुंबई के कुर्ला में महिला की रेप के बाद हत्या, दो लोग गिरफ्तार

Saturday, Nov 27, 2021 - 11:06 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मध्य मुंबई के कुर्ला में एक खाली रिहायशी इमारत में महिला से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में विनोबा भावे थाने ने बताया था कि बृहस्पतिवार शाम एक वीडियो शूट करने के लिए 13 मंजिला इमारत की छत पर गए कुछ लड़कों को महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है और महिला की पहचान करने तथा मामले को सुलझाने के लिए पड़ोसी पुलिस थानों के कर्मियों के साथ विशेष टीमों का गठन किया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने शनिवार की देर शाम कहा कि बलात्कार और हत्या का मामला सुलझा लिया गया है और दोनों आरोपी हिरासत में हैं।

Yaspal

Advertising