पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में महिला की मौत

Thursday, Feb 08, 2018 - 10:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  पाकिस्तान ने जम्मू -कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गुरुवार को गोलीबारी की और मोर्टार से हमले किए जिनकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में बलनोई के नाढ गांव की निवासी जैमन बी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शाम लगभग 4.20 बजे नियंत्रण रेखा के पास केजी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार हमले भी किए। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने उनके हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। गौरतलब है कि गत मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करके राजौरी-पुंछ क्षेत्र में गोलीबारी की थी। 

Advertising