'अच्छा दिखना लेकिन मुझसे ज्यादा नहीं, अंतिम संस्कार के लिए महिला ने लोगों पर लगाए ड्रेस कोड

Thursday, Apr 04, 2024 - 01:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बताती है कि उसके अंतिम संस्कार में क्या करना है और क्या नहीं। महिला बताती हैं कि उनके अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को एक ड्रेस कोड फॉलो करना होगा।

वो कहती हैं, 'अच्छा दिखना लेकिन मुझसे ज्यादा नहीं। काले रंग के कपड़े पहनकर मत आना।' उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'स्किनी जींस पहनने की हिम्मत मत करना।' उनके इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही वो इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

यूज़र्स ने दी अलग- अलग प्रतिक्रियाएं-

एक यूजर ने लिखा, 'जब ये मर जाएंगी, तो क्या हमें अंतिम संस्कार में आमंत्रित किया जाएगा।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'मुझे अच्छा लगा कि वो ऐसा कह रही हैं लेकिन थोड़ा दुख भी हुआ, कि उन्हें ऐसा कहना पड़ रहा है। जीवन का चक्र कभी-कभी परेश कर देता है।' 

इससे पहले भी महिला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किए हैं। किसी में वो अपनी ही उम्र के अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। महिला के पति की पहली ही मौत हो चुकी है।

 

Radhika

Advertising