TikTok वीडियो ने मिलाया 3 साल से लापता पति, पुलिस भी नहीं ढूंढ पाई थी

Wednesday, Jul 03, 2019 - 03:47 PM (IST)

तमिलनाडु: एक महिला पिछले तीन साल से अपने लापता पति को खोज रही थी। पुलिस भी उस आदमी का पता नहीं लगा पाई। पर आपको जानकारी हैरानी होगी कि एक TikTok वीडियो ने महिला को उसके लापता पति से मिलवा दिया। द न्‍यू इंडियन एक्‍सप्रेस की खबर के मुताबिक 2016 में सुरेश नाम का शख्स अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर घर से चला गया था। उन्होंने कई जगह सुरेश को ढूंढा, पुलिस में भी उसकी गुमशुदी की सूचना दी लेकिन पिछले तीन साल से उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। हाल ही में उसके एक रिश्तेदार ने TikTok पर एक वीडियो देखा। वीडियो में जो शख्स था उसकी शक्ल हूबहू सुरेश से मिलती थी।

रिश्तेदार ने TikTok वीडियो सुरेश की पत्नी को दिखाई तो उसने इस बात की पुष्टि की कि वही उसका पति है। वे लोग वीडियो लेकर विल्‍लूपुरम पुलिस के पास गए और इस बाबत सूचित किया। पुलिस ने भी बिना देर किए सुरेश का पता लगा लिया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुरेश होसुर में एक ट्रैक्‍टर कंपनी में मकेनिक का काम करता था और उसके किसी ट्रांसजेंडर महिला के साथ रिश्‍ते थे। TikTok पर जो वीडियो आया उसमें सुरेश के साथ वो ट्रांसजेंडर महिला भी थी। पुलिस विल्‍लूपुरम के ट्रांसजेंडर संगठन के जरिए सुरेश तक पहुंची। पुलिस ने समझा-बुझा कर सुरेश को वापिस पत्नी और बच्चों के पास घर भेज दिया है। बता दें कि TikTok पर वीडियो बनाने के जरिए ज्यादातर मरने की ही खबरें आती हैं। कभी स्टंट करते हुए या नदी आदि में डूबने से।

Seema Sharma

Advertising