रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रस्सी ने दिया धोखा, 1500 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने से महिला की हुई मौत, देखें VIDEO

Tuesday, Apr 12, 2022 - 03:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: झारखंड के देवघर रोपवे हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन एक बार फिर हादसे का शिकार हो गया है। इस बार दुर्घटना का शिकार एक महिला बनी है। उक्त महिला को ट्रॉली के केबिन से निकालकर लिफ्ट करने के दौरान वह नीचे गिर गई और घायल हो गई है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई थी। मृतका की पहचान शोभा देवी के रूप में हुई है जोकि देवघर के झौंसागढ़ी की रहने वाली है। 

मिली जानकारी के अनुसार, त्रिकूट पर्वत रोपवे ट्राली नंबर 7 से हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक महिला को हेलीकॉप्टर से गिराई गई रस्सी के सहारे पहले केबिन से बाहर निकाला गया। फिर महिला को हेलीकॉप्टर में ऊपर की ओर ले जाने के बजाय किसी कारणवश नीचे उतारा जा रहा था तो रस्सी में जोरदार झटका लगा। बताया जा रहा है कि, महिला जिस रस्सी के साथ लटकी हुई थी, लेकिन रस्सी केबिन में कहीं फंस गई और जब छूटी तो जोरदार झटका लगा और वह (महिला) नीचे जाने लगी। तभी रस्सी में दूसरा झटका लगा और महिला सीधे नीचे आकर गिरी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का वजन ज्यादा होने से रस्सी टूट गई और नीचे पहाड़ पर गिरने से उसकी की मौत हो गई। बीते कल भी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक युवक की हेलीकॉप्टर से गिरने से मौत हो गई थी। इससे पहले रविवार को दो महिलाओं की मौत हुई थी। बता दें कि, अब तक चार लोगों की मौत हो गई है जिनमें तीन महिला और एक युवक शामिल है।

rajesh kumar

Advertising