वैष्णो देवी के दर्शन करने आई श्रद्धालु की मौत

Tuesday, Aug 14, 2018 - 03:37 PM (IST)

जम्मू: माता वैष्णाो देवी के दर्शनों को आई महिला श्रद्धालु की हार्ट आटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भवन को जाने वाले मार्ग पंछी जलपान केन्द्र के पास महिला श्रद्धालु को हार्ट आटैक आया और उससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय मातीया पत्नी इन्द्रजीत निवासी सोहासखस कमसिनखुर्द महाराजागंज उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार महिला श्रद्धालु बीती रात मां वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रही थी तो पंछी जलपान केन्द्र के पास अचानक से बेहोश हो गई। महिला को तुंरत अस्पताल ले जाया गया पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया।
 

Monika Jamwal

Advertising