पहाड़ पर घास काट रही महिला खाई में गिरी, मौके पर ही मौत

Thursday, Dec 27, 2018 - 02:09 PM (IST)

जम्मू: रियासी-सलाल डैम सडक़ मार्ग पर एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार महिला सडक़ के साथ लगते पहाड़ पर जानवरों के लिए घास काट रही थी, कि अचानक संतुलन बिगडऩे के करण वह करीब 200 फीट ऊंचे पहाड़ से नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


मिली जानकारी के अमुसार महिला की पहचान संतोश देवी (35) पत्नी पवन कुमार निवासी सलाल के तौर पर हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रियासी भेज दिया। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में तकरीबन आम लोगों का जीवन जानवर पालना और जमीनों में काम-काज करना है। उसी के चलते महिला भी जानवरों के लिए घास काटने पहाड़ पर चड़ी थी।
 

Monika Jamwal

Advertising