खाना बनाते समय झुलसी महिला की मौत, बेटी का चल रहा इलाज

Friday, Apr 26, 2024 - 11:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बीते दिनों 21 अप्रैल की शाम को घर में खाना बना रही एक महिला आग में झुलस गई थी, आग लगने के बाद मां के बचाने आई बेटी के भी हाथ जल गए थे। इस दौरान मां-बेटी को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान गुरुवार को महिला की मौत हो गई। उसकी बेटी अभी अस्पताल में भर्ती है।

दरअसल ये मामला भोपाल के गौतम नगर का है, जहां पुलिस का कहना है कि 46 वर्षीय ज्योति पत्नी विजय श्रीवास नारियलखेड़ा में परिवार के साथ रहती थी। वह गृहणी थी, जबकि पति विजय एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। 21 अप्रैल को महिला और बेटी घर में थे, जब महिला ने खाना बनाने के लिए चूल्हा खोला तो, पहले से गैस लिकेज की वजह से आग भड़क उठी।

मां को आग की लपटों में घिरा देख बेटी सलोनी ने किसी तरह कंबल की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान सलोनी के दोनों हाथ भी बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद मां-बेटी को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को ज्योति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Parveen Kumar

Advertising