बेरहम बहू ने की बीमार सास की पिटाई, देखें रूह कंपा देने वाला Video

Friday, Jun 01, 2018 - 05:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोलकाता से रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई हैै। जहां एक महिला ने अपनी 75 वर्षीय सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। बुजुर्ग महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बिना पूछे फूल तोड़ दिया। जिस बात से गुस्साई बहू ने उनकी पिटाई कर दी। मारपीट की इस पूरी घटना को पड़ोसी ने अपने कैमरे में कैद कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 


यह पूरा मामला दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके का है। जहां जशोदा पॉल (75) नाम की महिला ने अपने घर के आंगन से फूल तोड़ लिया। जिसे देख उनकी बहू स्वप्ना पॉल भड़क गई और उनके साथ मारपीट करने लगी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी महिला जशोदा को थप्पड़ मार रही है तो कभी उनका गला दबा रही है। वहीं बंसद्रोनी पुलिस स्टेशन की एसजीटी शुभ्रा चक्रोबर्ती ने फेसबुक पर जब यह वीडियो देखा तो तुरंत इसे संज्ञान में लिया। 

पुलिस के अनुसार जशोदा पॉल अम्नेशिया की मरीज हैं। बताया जा रहा है कि उनकी बहू नियमित तौर पर उनसे मारपीट करती रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला स्वप्ना पॉल उनकी हिरासत में है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के कुछ ही घंटों के अंदर 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा और 25 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे शेयर किया। 
 

 

 

 

vasudha

Advertising