महिला ने आप विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Thursday, Mar 07, 2019 - 12:39 AM (IST)

नई दिल्ली: एक महिला ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल ने दो साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आप विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया है। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि गोयल उसे जानते हैं और यह घटना दो साल पहले हुई थी।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल ने एक ट्वीट में कहा कि गोयल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

shukdev

Advertising