IMD Weather Alert! निकाल लिजिए गर्म कपड़े और कंबल! सर्दी ने दी दस्तक, IMD ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट
punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 12:10 PM (IST)
नेशनल डेस्क: नवंबर की शुरुआत के साथ अब उत्तर प्रदेश ने अपना जोर पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय ठंड में इजाफा हुआ है। दिनभर धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन महसूस हो रही है। इसी बीच IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। साथ ही कई जिलों में घना कोहरा छाने की भी आशंका है।
इटावा रहा सबसे ठंडा, कई शहरों में विजिबिलिटी घटी
पूरे प्रदेश में इटावा सबसे ठंडा रहा, जबकि कई अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मुरादाबाद में 500 मीटर की विज़िबिल्टी दर्ज की गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ तापमान में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस से लेकर प्लस 2.0 डिग्री सेल्सियस तक का परिवर्तन देखा गया। कानपुर, इटावा, औरैया, फरुखाबाद, वाराणसी, मुरादाबाद और झांसी मंडलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। बाकी मंडलों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। यानी अब उत्तर प्रदेश के लोगों को दिन में भी कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहना होगा।

