दिल्ली में आज 30-40 km/hrs की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान

Tuesday, Feb 22, 2022 - 11:42 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह साढ़े 8 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और दिन में तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है।

 

मौसम विभाग ने आज 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इसी के साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में रही। सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 228 दर्ज किया गया।

Seema Sharma

Advertising