धान की खरीद में किसानों के साथ धोखे को बर्दाश्त नहीं करेंगे : तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी

Thursday, Apr 11, 2024 - 09:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार धान की खरीद में किसानों से धोखे को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने 'एक्स' पर एक खबर पर यह प्रतिक्रिया दी। खबर के मुताबिक, धान किसानों ने जिला मुख्यालय जनगांव में सरकार द्वारा संचालित कृषि बाजार में अपनी उपज के लिए कम कीमत की पेशकश के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था। रेड्डी ने कहा कि सरकार अधिकारियों और व्यापारियों को गुप्त तरीके से धान की खरीद करने और किसानों से धोखा करने नहीं देगी।



मुख्यमंत्री ने उस अधिकारी की सराहना की जिसने न केवल उन व्यापारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमें दर्ज करने के आदेश दिये जिसने किसानों को कथित कम दाम की पेशकश की, बल्कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने वाले कृषि बाजार के अधिकारी को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री ने धान खरीद को लेकर राज्य भर के अधिकारियों को सतर्क रहने का आग्रह किया।

Utsav Singh

Advertising