धर्म के आधार नहीं होगा पक्षपात: राजनाथ

Saturday, May 28, 2016 - 12:28 AM (IST)

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में धर्म के आधार पर किसी के साथ पक्षपात नहीं हो। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली इकाई की ओर से मोदी सरकार दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में यहां कहा कि सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद ही आतंकवादी गतिविधियों के संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया ताकि निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पाये।  

 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने दो साल के शासन के दौरान देश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार पारदर्शी और जिम्मेदार प्रशासन को दिया है। जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने सत्ता संभाली तब देश में आर्थिक हालात काफी खराब थी देश में निराशा का भाव था। सिंह ने कहा कि पिछले दो साल के कार्यकाल में मोदी सरकार के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।  
Advertising