बेडरुम में बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करते रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, फिर पति ने किया... सुनकर उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 06:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक  पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। हालांकि पत्नी भी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। पति ने थक हारकर यह फैसला लिया। दोनों के बीच एक समझौता भी हुआ, जिस पर पति-पत्नी और रिश्तेदारों के हस्ताक्षर हैं। डिटेल में जानते हैं क्या है पूरा मामला-

ये भी पढ़ें- हार्वर्ड स्टडी में दावा: रोज़ाना Coffee पीने वाली महिलाओं की उम्र होती है लंबी

 

क्या है पूरा मामला?

यह मामला शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है। यहां रहने वाले मनोज की शादी 15 साल पहले पीलीभीत की रूबी से हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। कुछ महीने पहले रूबी का पड़ोस के गांव के रहने वाले कौशल नाम के एक युवक से संपर्क हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया।

PunjabKesari

पति मनोज को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने रूबी को डांटा और घर-परिवार पर ध्यान देने के लिए कहा। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा, लेकिन एक दिन जब मनोज बाहर गए थे, तो रूबी ने अपने प्रेमी कौशल को घर बुला लिया। मनोज अचानक लौट आए और दोनों को एक साथ देख उनका गुस्सा फूट पड़ा।

ये भी पढ़ें- iphone 17 Price: सामने आईं अपकमिंग iphone 17 की कीमतें! जानिए कब होगा लॉन्च

 

पति ने कराई प्रेमी से शादी

इस घटना के बाद मनोज ने रूबी के मायके वालों को बुलाया और कहा कि उनकी शादी रूबी के प्रेमी से करवा दी जाए, वरना किसी दिन ये दोनों मिलकर उन्हें मार सकते हैं। पहले तो रूबी के घरवालों ने इस बात का विरोध किया, लेकिन जब रूबी अपनी जिद पर अड़ी रही तो सभी मान गए। इसके बाद पति मनोज ने रूबी की शादी उसके प्रेमी कौशल से करवा दी और दोनों को एक साथ विदा कर दिया।

समझौता और पुलिस का रुख

शादी से पहले पति-पत्नी ने एक समझौता पत्र तैयार किया, जिसमें लिखा था कि दोनों अपनी मर्जी से अलग हो रहे हैं और पत्नी अपने प्रेमी से शादी कर रही है। इस समझौते की एक कॉपी पति ने अपने पास रखी, एक पत्नी ने और एक पुलिस थाने में जमा करा दी गई। पुलिस का कहना है कि यह आपसी सहमति का मामला है, इसलिए कोई शिकायत न मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मनोज ने अपने दोनों बच्चों को रूबी के मायके भेज दिया है। यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News