पुरूषों से सख्त नफरत करती थी समलैंगिक पत्नी, पति को मारकर कटर से कर दिए कई टुकड़े

Friday, Aug 14, 2020 - 12:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान के जोधपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में एक शव के टुकड़े बहते दिखे। कटे हुए हाथ, पैर और सिर को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि एक पत्नी अपने पति के साथ ऐसा भी कर सकती है। उसके शख्स का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पुरूष था और उसकी पत्नी पुरूषों से सख्त नफरत करती थी।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम चरण सिंह था। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी सीमा घर छोड़कर मायके चली गई थी। चरण सिंह के बार बार कहने पर भी वह लौटने को तैयार नहीं थी। दरअसल पुरूषों से नफरत करने वाली सीमा समलैंगिक थी और उसका किसी दूसरी महिला के साथ संबंध थे, ऐसे में वह अपने पति से पीछा छुड़ावाना चाहती थी। इसी कड़ी में उसने अपनी बहनों के साथ मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया।

 

घटना के दिन सीमा ने अपने पति को घर पर बुलाया जहां उसकी बहनों ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर चरण को पिला दिया। इतना ही नहीं उन्होंने एक इंजेक्शन भी लगाया जिससे चरण की मौके पर ही मौत हो गई। उसके मरने के बाद भी सीमा का मन नहीं भरा उसने कटर से अपने पति के अंग काट दिए और उसे पॉलीथिन में भरकर अलग अलग सीवरेज में डाल दिए। 

 

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो चार संदिग्धों भीयाराम, सीमा, प्रियंका, बबीता को हिरासत में लिया गया। गंभीर पूछताछ में इन चारों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। इन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस चरण सिंह का धड़ बरामद करने में जुटी हुई है।
 

vasudha

Advertising