देर रात पत्नी ने बंद किया वाई फाई, गुस्साए पति ने बरसाए लात-घूंसे

Thursday, Mar 08, 2018 - 06:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जहां एक तरफ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश भर की महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है वहीं हैदराबाद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी को इस​लिए बेरहमी से पीट कि उसने घर का वाई-फाई बंद कर दिया था। हालत गंभीर होने के ​कारण महिला को अस्पताल भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस के अनुसार माजीगुडा क्षेत्र में रेशमा सुलतान नाम की महिला का पति देर रात तक इंटरनेट पर काम कर रहा था। उसने अपने पति को सोने को कहा जब वह नहीं माना तो रेशमा ने वाई-फाई बंद कर दिया। इस बात से उसका पति भड़क गया और उस पर पीटना शुरू कर​ दिया। इस दौरान वह अपने पति से माफी मांगती रही लेकिन वह उसे जानवरों की तरह पीटता रहा। डाक्टरों के अनुसार रेशमा को सिर, चेहरे और सीने पर काफी चोटें आई हैं। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद रेशमा सदमे में है। जिसे लेकर पुलिस उसे काउंसिलिंग सुविधा भी उपलब्ध करा रही है।


 

Advertising