अयोध्या राम मंदिर में 'चंदा चोरी' पर घमासान: कांग्रेस ने PM मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- 'आस्था के साथ हुआ विश्वासघात'
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 10:33 PM (IST)
नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के विषय को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह इस गंभीर विषय पर पिछले एक महीने से मौन क्यों हैं।
चंदा चोरी, आस्था धोखा
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) July 13, 2026
अयोध्या के भगवान श्री राम मंदिर में भाजपा-आरएसएस द्वारा सुनियोजित तरीके से की गई चंदा चोरी और जनता के विश्वास के साथ हुए धोखे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की रहस्यमयी चुप्पी आखिर क्या दर्शाती है? वे चंदा चोरों की मदद पर क्यों उतारू हैं?
देश सवाल पूछ… pic.twitter.com/4rvf2SBCVG
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि राम मंदिर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा ''सुनियोजित तरीके से चंदा चोरी'' की गई तथा लोगों की आस्था के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त न करने (जीरो टॉलरेंस) का दावा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर पिछले एक महीने से चुप क्यों हैं? कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता इस कथित विश्वासघात के लिए प्रधानमंत्री से जवाब मांग रही है।
रमेश ने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर पिछले चार दिनों में कांग्रेस नेताओं ने देश के विभिन्न शहरों में 50 संवाददाता सम्मेलन आयोजित किए और प्रधानमंत्री से जवाब देने तथा ''असली दोषियों'' के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की मांग की।
