Assembly Election Result 2022: किसके सिर सजेगा ताज, पांच राज्यों की चुनावी किस्मत का फैसला आज
punjabkesari.in Thursday, Mar 10, 2022 - 06:05 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने में अब कुछ ही घंटों का वक्त बचा है। कुछ ही समय के बाद से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब , गोवा और मणिपुर में ईवीएम में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आना शुरू हो जाएगा। अगले पांच साल जनता का आशीर्वाद किस दल को मिलेगा, किसके सिर पर जीत का ताज होगा और कौन सी पार्टी अपने राज्य के लिए विकास के दरवाजे खोलेगी, इन सभी सवालों के जवाब अब से कुछ ही समय में मिलने शुरू हो जाएंगे। मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि पांच में चार राज्यों में इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मालूम हो कि यूपी, पंजाब समेत पांचों राज्यों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक वोट डाले गए थे।
https://www.punjabkesari.in/national/news/whose-head-will-be-crowned-election-fate-of-five-states-will-be-decided-today-1561272
यूपी में किसके सिर सजेगा CM का ताज?
उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में मतदान हुआ। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 202 है। चुनाव खत्म होने के बाद ज्यादातर एग्जिट पोल्स में यूपी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि यह सिर्फ अनुमान है। आज नतीजे आ जाएंगे और तय हो जाएगा कि यूपी में बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता में आएगी या फिर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी कोई चमत्कार करेगी?
उत्तराखंड में किसके सिर सजेगा ताज?
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को एक ही चरण में वोट डाले गए। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 36 है। एक्जिट पोल्स की मानें तो भारतीय जनता पार्टी के हाथ से इस राज्य की सरकार फिसलती दिख रही है। एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को राज्य में 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी 26 से 30 सीटें मिलती दिख रही हैं। एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में बसपा में खाते में 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के अनुसार अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं।
कौन बनेगा पंजाब का ‘सरदार’?
पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए सिंगल फेज में 20 फरवरी को वोट डाले गए थे। मतदान पहले 14 फरवरी को होना था, लेकिन रविदास जयंती को लेकर सभी दलों से किए गए अनुरोध पर चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव कर दिया। पंजाब में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है, लेकिन यहां उसके हाथ से सत्ता फिसलता दिख रहा है। पंजाब के एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है।
गोवा में किसकी बनेगी सरकार?
गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए सिंगल फेज में 14 फरवरी को वोट डाले गए थे। राज्य में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। आज यह तय हो जाएगा कि प्रमोद सावंत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सरकार बनाती है या कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का परचम लहरेगा? गोवा में बहुमत का आंकड़ा 21 है।
मणिपुर में क्या सत्ता में लौटेगी BJP?
मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में मतदान हुए थे। निर्वाचन आयोग की तरफ से राज्य में चुनाव की तारीखों में बदलाव भी किया गया था। मणिपुर में पहले 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग होनी थी, जिसे बाद में बदलकर 28 फरवरी और 5 मार्च किया गया। राज्य में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और एक्जिट पोल के मुताबिक सत्ताधारी दल यहां वापस लौटती दिख रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Ekma Assembly Seat: क्या RJD के हाथ से इस बार फिसल जाएगी एकमा विधानसभा सीट?।। Bihar Election 2025 II

Kurhani Assembly Seat: कुढ़नी विधानसभा सीट पर क्या चलेगा केदार गुप्ता का जलवा?।। Bihar Election 2025
