आखिर कौन लिखता है उपराष्ट्रपति की शपथ? जवाब सुनकर आप चौंक जाएंगे

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 10:54 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के नवनिर्वाचित 15 वें उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन शपथ दिलाई है। इससे पहले सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। यहीं पर यह सवाल भी उठता है कि उपराष्ट्रपति के लिए शपथ कौन तैयार करता है और इसमें क्या- क्या लिखा होता है? आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

PunjabKesari

उप राष्ट्रपति शपथ का मसौदा कौन तैयार करता है?

उप राष्ट्रपति की शपथ का मसौदा भारत के संविधान द्वारा निर्धारित होता है। संविधान के अनुच्छेद 69 में उप राष्ट्रपति के शपथ का पूरा पाठ दिया गया है। शपथ का मसौदा कानून मंत्रालय के द्वारा तैयार किया जाता है और राष्ट्रपति के दफ्तर में भेजा जाता है। किसी व्यक्ति विशेष ने इसे नहीं लिखा है, बल्कि यह देश के संविधान का हिस्सा है।

PunjabKesari

क्या है शपथ में?

शपथ ग्रहण समारोह में उप राष्ट्रपति ईश्वर के नाम पर शपथ लेते हैं कि वे संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। वे यह भी शपथ लेते हैं कि वे भारत के लोगों की सेवा और भलाई के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे।

उप राष्ट्रपति के शपथ का महत्व

उप राष्ट्रपति की शपथ सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह उनके संवैधानिक दायित्वों की नींव रखती है. यह शपथ उन्हें याद दिलाती है कि उनका पद केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि देश के प्रति एक गंभीर जिम्मेदारी है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News