''कौन हैं शाहरुख खान'', जानिए असम के सीएम हिमंत विश्वा शर्मा ने आखिर ऐसा क्यों कहा था, खुद किया खुलासा

Monday, Jan 23, 2023 - 05:58 PM (IST)

नेशनल डेस्कः शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को रिलीज होने में चंद घंटों का सयम बाकी है। लेकिन फिल्म अपने एक गाने ‘बेशर्म रंग’ में केसरिया रंग को लेकर उठे विवाद के कारण लगातार चर्चा में हैं। इस विवाद के बीच अमस के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा का एक बयान से वबाल मच गया है । हेमंत शर्मा ने एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवाल पर कहा कि ‘कौन हैं शाहरुख खान’। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सीएम से यह पूछा कि इतने बड़े सुपरस्टार को वे क्यों नहीं जानते? इस पर खुद असम के मुख्यमंत्री ने खुलासा किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए ये बताया कि उन्होंने क्यों ऐसा कहा था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि 'मैं अपने समय के फिल्मी सितारों को जानता हूं। मैं शाहरुख को नहीं जानता था। उन्होंने एक संदेश भेजकर अपना परिचय दिया और कहा कि मैं आप से बात करना चाहता हूं। हमने रात के 2 बजे बात की और मैंने उनसे कहा कि असम में कोई गड़बड़ी (फिल्म पठान को लेकर) नहीं होगी।' इस तरह सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने यह कहा कि वे अपने समय के कलाकारों यानी अभिनेता अभिनेत्रियों के नाम जानते हैं, इसलिए वे शाहरुख खान को नहीं जानते।


ट्वीट करके बताई थी शाहरुख खान से चर्चा की बात
असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने एक ट्वीट कर बताया था कि 'मझे शनिवार-रविवार रात 2 बजे शाहरुख खान ने फोन किया था। वे गुवाहाटी के नरेंगी हॉल में होने वाली पठान की स्क्रीनिंग को लेकर परेशान थे। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम सुनिश्चित करेंगे कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कोई विवाद न हो।' 

क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि 'शाहरुख खान कौन है'? मैं उनके बारे में और उनकी फिल्मों के बारे में नहीं जानता। मीडियाकर्मियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन को लेकर सवाल किया था। इसमें शहर के एक सिनेमाघर में शुक्रवार को हंगामा किया गया था। इस सिनेमा हॉल में 'पठान' फिल्म को दिखाया जाना है।

 

Yaspal

Advertising