नापाक पाक का दोगला चेहरा: पहले की गोलीबारी फिर दिखाए सफेद झंडे

Saturday, Nov 19, 2016 - 01:34 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान सीमा पर पिछले कई दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सिर्फ यसही नहीं बल्कि आज सुबह भी उसने राजोरी में गोलीबारी की। वहीं पाकिस्तान दोगली नीति भी अपना रहा है। जब भारतीय जवान उसके रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हैं तो पाकिस्तान सफेद झंडे दिखा देता है।

शुक्रवार को भी उसने यही किया। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की तरफ सीमा के पास फसलों की कटाई भी शुरू हो गई है। आरएसपुरा सेक्टर के सेई में इंटरनेशनल बार्डर के पास पाकिस्तान की  तरफ से कई सफेद झंडे दिखाई दिए। सीमा के उस पार किसानों को फसलों की कटाई करते भी देखा गया है। इस तरफ भी किसानों ने खेतों की तरफ का रूख किया है।

कुछ किसानों ने फसलों की कटाई भी की है। लोग सुबह खेतों में जाते हैं पर शाम को राहत शिविरों में लौट आते हैं। वहीं बीएसएफ ने फिलहाल सफेद झंडों की बात पर अनभिज्ञता जताई है।

 

Advertising