Video: जब डस्टबिन की पूजा करने लगीं महिलाएं, देखकर लोग रह गए दंग

Monday, Oct 30, 2017 - 02:17 PM (IST)

पटना: आपने लोगों को गाय, पेड़-पौधों की पूजा करते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी डस्टबिन की पूजा करते किसी को देखा है। शायद आपने यह सुना भी नहीं होगा लेकिन जब लोगों ने कुछ महिलाओं को डस्टबिन की पूजा करते देखा तो हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें महिलाएं डस्टबिन की पूजा करती नजर आ रही हैं। वो उसपर जल और फूल चढ़ा रही हैं। वीडियो बिहार का बताया जा रहा है।

दरअसल माना जा रहा है कि महिलाओं ने मंदिर में रखे कंगारू के डस्बीन को पूजनीय समझ लिया और उस पर जल और फूल चढ़ाने लग गईं। वहीं कई लोग इस गांव में शिक्षा की कमी के साथ जोड़ रहे हैं कि लोगों को ऐसे डिजाइनर डस्टबीन की जानकारी न होने की वजह से ऐसी गलती हुई तो कई लोग इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के साथ जोड़ कर फनी कमेंट कर रहे हैं।

 

Advertising