जब भरे मैदान में महिला ने क्रिकेटर को किया किस, Viral हुआ 44 साल पुराना वीडियो

Thursday, Jul 18, 2019 - 04:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: क्रिकेट के मैदान में कई बार ऐसे अजीबोगरीब नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिसे हम कभी भूल नहीं पाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला था 1975 में जहां एक महिला ने पूर्व क्रिकेटर ब्रजेश पटेल को भरे मैदान में किस कर दिया था। 44 साल पुराना यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार 1975 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच चल रहा था। वेस्टइंडीज ने पहली पारी छह विकेट पर 604 रनों पर घोषित की। इसके जवाब में भारत ने 406 रन बनाए। लायड ने दूसरी पारी तीन विकेट 205 रनों पर डिक्लेयर करके भारत को 404 रनों का टारगेट दिया। उस समय पूर्व क्रिकेटर ब्रजेश पटेल ने मोर्चा संभाल लिया था। 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पटेल ने जैसे ही 50 रन पूरे किये तो एक महिला साड़ी पहने हुए मैदान में अंदर दौड़ पड़ी। पुलिस ने उसे रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वह ब्रजेश को किस करके ही मानी। वह नजारा देख व​हां मौजूद लोग हैरान रह गए। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे #SareeTwitter पर किसी ने यह वीडियो शेयर कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गई। 

 

vasudha

Advertising