स्वेज नहर में फसे विशाल जहाज काे बाहर निकालेगा यह मिनी बुलडोजर ! तस्वीरें देख लोट पोट हुए लोग

Saturday, Mar 27, 2021 - 03:13 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क:  मिस्र की स्वेज नहर में एक विशालकाय मालवाहक जहाज पिछले तीन दिनों से फसा हुआ है।  वैश्विक परिवहन के लिए अहम इस जलमार्ग में फंसे जहाज को निकालने और यातायात को फिर से खोलने के प्रयास तेज कर दिए हैं। ऐसे में इस जहाज को निकालने के लिए जब एक बुलडोजर मंगाया तो लोग इसे देखकर लोट पोट हो गए।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा रहा है एवरग्रीन जैसे इतने बड़े जहाज के सामने  बुलडोजर बहुत ही छोटा लग रहा है। देखते ही देखते यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई और लोगों ने इस पर मीम्स बनाने शुरु कर दिए। बता दें कि एशिया और यूरोप के बीच माल लेकर जाने वाला, पनामा के ध्वज वाला जहाज मंगलवार को इस नहर में फंस गया था।

 जापानी कंपनी के मालिकाना हक वाले इस जहाज के फंसने से नहर में यातायात जाम हो गया जिससे दर्जनों छोटे जहाज भूमध्य और लाल सागरों में फंस गए। स्वेज नहर प्राधिकरण ने इस विशाल जहाज को निकालने के लिए कई नौकाओं को काम में लगाया है। शुक्रवार को सुबह तक जहाज उसी जगह फंसा हुआ है और उसे निकालने का काम चल रहा है।

 

vasudha

Advertising