कोरोना वायरस पेशेंट को किन परिस्थितियों में होना चाहिए अस्पताल में भर्ती, जानें

Thursday, Apr 22, 2021 - 02:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस पेशेंट्स की तादाद भारत में लगातार बढ़ती ही जा रही है ऐसे में अस्पतालों में बैड की कमी हो गई है। इस समय डॉक्टर्स का कहना है कि अगर RT-PCR टैस्ट पॉजिटिव आ भी जाता है तब भी आपको तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। ज्यादा तर Covid-19 पॉजिटिव पेशेंट्स होम ट्रीटमेंट से ही ठीक हो रहे हैं।

इस बात को आप तक आसानी से पहुंचाने के लिए सरकार के MyGovIndia पोर्टल पर एक वीडियो मैसेज भी पोस्ट किया गया है जिसमें टाटा मेमोरियल अस्पताल के डायरैक्टर डॉ सीएस प्रमेश आपको एनिमेशन के जरिए जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

 

आप अगर घर पर ही अच्छे न्यूट्रिशन वाला भोजन, योग और प्राणायाम करेंगे तो आपको इससे काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा घर पर आपको बुखार और ऑक्सीजन लैवल को ट्रैक करते रहना है। इसके अलावा कमरे में ही 6 मिनट तक पैदल भी चलें, लेकिन इससे पहले और बाद में ऑक्सीजन लैवल को चैक करते रहें। अगर इसमें 4 प्रतिशत या इससे ज्यादा की गिरावट आती है तो अस्पताल से संपर्क करें। ध्यान में रहे कि आपको दिन में 2 से 3 बार अपना ऑक्सीजन लैवल का टैस्ट करना ही है।

Hitesh

Advertising