जब सोनिया ने मनमोहन के कंधे पर रखा हाथ, देखें तस्वीरें

Friday, May 06, 2016 - 09:14 PM (IST)

नई दिल्ली: शुक्रवार को कांग्रेस ने जंतर मंतर पर रैली कर लोकतंत्र को बचाने का आह्वान किया। रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संबोधित कर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस ने विशाल लोकतंत्र बचाओ मार्च भी निकाला।
 
इस मार्च में जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ जंतर मंतर से संसद थाने की ओर बढ़ रहे थे तभी वहां एक वाक्या पेश आया। भीड़ बहुत ज्यादा हो गई थी। तब एक जगह भीड़ में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह फंस गए। तभी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उनके कंधे पर हाथ रखा और उन्हें भीड़ से बचा लिया।
 
Advertising