जब उत्तर प्रदेश के खेल राज्यमंत्री बने मिल्खा सिंह, नामांकन के लिए लगाई दौड़
Friday, Feb 04, 2022 - 07:44 PM (IST)
नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और विधानसभा चुनाव में फेफना क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उपेंद्र तिवारी शुक्रवार को दौड़ते हुए नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तिवारी शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार के रूप में जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में जब नामांकन पत्र दाखिल करने पहुचे तो नामांकन करने में तकरीबन तीन मिनट समय ही शेष रह गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कम समय होने के कारण तिवारी को मुख्य द्वार से नामांकन कक्ष तक दौड़ लगानी पड़ी। उत्तर प्रदेश के खेल कूद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जिले की फेफना विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि तिवारी 2017 और 2012 में भी तिवारी इसी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीते थे।