PM मोदी 6 बजे के संबोधन में बताएं चीन को कब भारतीय सीमा से बाहर कर रहे है: राहुल गांधी

Tuesday, Oct 20, 2020 - 05:33 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि किस तारीख तक चीनी सैनिकों को भारतीय सीमा से बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आप अपने छह बजे के संबोधन में कृपया देश को बताइए कि किस तारीख तक आप चीनियों को भारतीय सीमा से बाहर निकाल फेंकेगे। आपका धन्यवाद।''

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।'' 

Yaspal

Advertising