जब गलती से अपना ही दांत निगल गया शख्स, हुआ यह हाल

Wednesday, Jan 10, 2018 - 05:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई में एक शख्स को वड़ा पाव खाना काफी भारी पड़ गया। उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिस वड़ा पाव को बड़े चाव से खा रहा है वो ही इसके लिए मुश्किल पैदा कर देगा। दरअसल एक शख्स वड़ा पाव खाते-खाते अपने ही दांत निगल किया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जांच के बाद पता चला कि उसके पेट में नकली दांतों की एक पाइप चली गई है, जो सिर्फ ऑपरेशन से ही निकाली जा सकती है। 

जानकारी के अनुसार वड़ा पाव खाने के तुरंत बाद उस शख्स के पेट में दर्द शुरू हो गया। वहां  मौजूद लोगों उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति ने नकली दांत लगवाए हुए हैं। गनीमत यह रहा कि दांत अंदर जाने के बाद भी पेट में किसी तरह का कोई जख्म नहीं बना।  ऐहतियात के तौर पर व्यक्ति को 10 दिनों तक पाइप के जरिए खाना और पानी दिया जाएगा।

 यह कोई पहला मामला नहीं जब कोई शख्स अपने निकली दांतों को निगल गया हो, इससे पहले भी एक शख्स नेपाल से मुंबई अपने नकली दांत निकलवाने के लिए मुंबई आया था और गलती से अपने दांत निगल गया था। उस वक्त डॉक्टरों ने कहा था कि शख्स के पेट में 8 सेमी लंबा जबड़ा शख्स की भोजननली में फंस गया था। उस वक्त डॉक्टरों को उस व्यक्ति की जान बचाने के लिए ऑपरेशन का सहारा लेना पड़ा था।

Advertising