जब फोन चार्ज करने कॉकपिट में जा घुसा यात्री, विमान से उतारा नीचे

Wednesday, Sep 26, 2018 - 06:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री कॉकपिट में जाने लगा। क्रू मेंबर्स और एयर होस्टेस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसे विमान से उतार दिया गया। हैरानी की बात है कि यात्री अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए कॉकपिट में जाना चाहता था। 

यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। मुंबई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-395 शाम 5.55 बजे उड़ान भरने वाली ही थी कि इसी बीच एक शख्स कॉकपिट में जाने की कोशिश करने लगा। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि वह नशे में था और अपना मोबाइल फोन चार्ज करना चाहता था। इसलिए वह कॉकपिट में घुसने लगा, लेकिन जब वह नहीं माना तो कैप्टन ने सुरक्षा कारणों से उसे उतार दिया और मुंबई पुलिस को सौंप दिया। 

अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के वाणिज्यिक उड़ान के कॉकपिट में प्रवेश करने पर पाबंदी होती है। इस कारण 35 वर्षीय शख्स को रोका गया। उसे थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

vasudha

Advertising