WhatsApp Latest Update 2026​​​​​​​: अलर्ट! 8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स पर बंद हो जाएगा WhatsApp, कहीं आपकी डिवाइस तो लिस्ट में नहीं?

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 05:18 PM (IST)

WhatsApp Latest Update 2026: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा खबर सामने आई है। 8 सितंबर से पुराने एंड्रायड स्मार्टफोन में WhatsApp काम नहीं करेगा। यह फैसला यूजर्स की सुरक्षा और ऐप के नए फीचर्स की बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। आइए जानते हैं इससे कौन से फोन प्रभावित होंगे।

कौन से फोन होंगे प्रभावित?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप अब केवल उन्हीं एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को सपोर्ट करेगा जो Android 6.0 (Marshmallow) या उससे ऊपर के वर्जन पर चलते हैं। यानि की अगर आपका फोन Android 5.0 (Lollipop) या उससे पुराने वर्जन पर चल रहा है, तो आप 8 सितंबर के बाद व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। व्हाट्सएप वर्तमान में एंड्रॉयड 5.0 तक सपोर्ट दे रहा है, लेकिन आगामी अपडेट के बाद इसकी सीमा बढ़ा दी जाएगी।
PunjabKesari

क्यों बंद हो रहा है सपोर्ट?

व्हाट्सएप समय-समय पर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट खत्म कर देता है। इसके चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा भी कई अन्य कारण भी हैं,जिनके चलते इसे बंद किया जा रहा है, जो इस प्रकार है- 

  •  पुराने एंड्रॉयड वर्जन में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच नहीं होते, जिससे साइबर हमलों का खतरा बना रहता है।
  •  व्हाट्सएप लगातार नए एआई (AI) फीचर्स और अपडेट्स ला रहा है, जिन्हें चलाने के लिए पुराने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सक्षम नहीं हैं।
  •  बाजार में एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन आ रहे हैं, ऐसे में बहुत पुराने वर्जन के लिए ऐप को मेंटेन करना कंपनी के लिए तकनीकी रूप से मुश्किल होता है।

क्या करें यूजर्स?

अगर आप भी पुराने एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर 'System Update' चेक करें। अगर आपका फोन एंड्रॉयड 6.0 या उससे ऊपर अपडेट हो सकता है, तो तुरंत करें। अगर आपका फोन अपडेट नहीं हो रहा तो आपको अपनी व्हाट्सएप की सेवाओं चालू रखने के लिए नया स्मार्टफोन रखने की जरुरत है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News