बड़े काम का है WhatsApp का यह शानदार फीचर, बस कर लें ये सेटिंग और एक ही फोन में चलाएं दो Accounts
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 09:56 AM (IST)
WhatsApp Call Schedule : दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रह गया है। कंपनी ने इसे प्रोफेशनल और पर्सनल जरूरतों के लिए पूरी तरह बदल दिया है। हाल ही में व्हाट्सएप ने दो जबरदस्त फीचर्स 'कॉल शेड्यूलिंग' और 'डुअल अकाउंट' पेश किए हैं जो यूजर्स के अनुभव को और भी बेहतर बना देंगे।
1. WhatsApp Call Schedule: मीटिंग भूलने का डर खत्म
अब आप व्हाट्सएप पर अपनी वॉयस या वीडियो कॉल को पहले से तय समय के लिए शेड्यूल कर सकते हैं। यह फीचर ग्रुप और पर्सनल दोनों कॉल्स के लिए काम करता है।

कैसे करें कॉल शेड्यूल?
यह भी पढ़ें: शुगर के मरीजों के लिए Warning: इस दवा का दिमाग पर पड़ रहा सीधा असर, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
-
व्हाट्सएप ओपन करें: सबसे पहले 'कॉल्स' (Calls) टैब पर जाएं।
-
शेड्यूल ऑप्शन: यहां आपको 'शेड्यूल' का बटन दिखेगा, उस पर टैप करें।
-
डिटेल्स भरें: कॉल का नाम (Topic) और डिस्क्रिप्शन लिखें।
-
समय सेट करें: कॉल शुरू होने और खत्म होने का समय चुनें।
-
रिमाइंडर: व्हाट्सएप आपको कॉल से पहले रिमाइंडर भी भेजेगा ताकि आप मीटिंग न भूलें।
-
कॉन्टैक्ट्स जोड़ें: उन लोगों को सिलेक्ट करें जिन्हें आप कॉल में शामिल करना चाहते हैं और 'Next' पर क्लिक कर दें। सभी के पास नोटिफिकेशन चला जाएगा।

कॉल कैंसिल कैसे करें?
अगर आपका प्लान बदल जाए तो 'कॉल्स' सेक्शन में जाकर 'Upcoming Calls' पर टैप करें। यहां 'Edit' में जाकर आप इवेंट को कैंसिल कर सकते हैं या 'Delete for Everyone' का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. Dual Account: एक ही फोन, दो व्हाट्सएप अकाउंट
व्हाट्सएप ने अपना बहुप्रतीक्षित 'डुअल अकाउंट' फीचर अब एंड्रॉयड के साथ-साथ iPhone (iOS) यूजर्स के लिए भी रोल आउट कर दिया है। अब आपको अपने पर्सनल और वर्क (काम) के लिए दो अलग-अलग मोबाइल रखने की जरूरत नहीं है। आप एक ही व्हाट्सएप ऐप के अंदर दो अलग-अलग नंबरों से दो अकाउंट सेटअप कर सकते हैं और आसानी से उनके बीच स्विच (Switch) कर सकते हैं।

