WhatsApp Dhamaka: अब खुद-ब-खुद पहुंच जाएगा मैसेज! आ रहा है ये धांसू फीचर, जानें कैसे बदलेगा आपका चैटिंग अंदाज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 10:41 AM (IST)

Whatsapp New Feature : दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए तीन क्रांतिकारी फीचर्स पर काम कर रहा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा मैसेज शेड्यूलिंग की है जिसके आने के बाद आपको किसी को बर्थडे विश करने या रिमाइंडर भेजने के लिए आधी रात तक जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इन नए फीचर्स की पूरी कुंडली।

1. Scheduled Messages: समय सेट करें और सो जाएं

अब आपको जरूरी मैसेज भेजने के लिए उस वक्त ऑनलाइन रहने की मजबूरी नहीं होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फीचर iOS के बीटा वर्जन में देखा गया है। आप मैसेज टाइप करने के बाद अपनी पसंद की तारीख और समय चुन सकेंगे। तय वक्त पर ऐप अपने आप मैसेज डिलीवर कर देगा। शेड्यूल किए गए मैसेज चैट इंफो सेक्शन में दिखाई देंगे। भेजने से पहले आप इन्हें देख सकते हैं या चाहें तो डिलीट भी कर सकते हैं। यह सुविधा पर्सनल और ग्रुप, दोनों चैट्स के लिए होगी।

यह भी पढ़ें: Monthly Fees In Japan: जापान के सरकारी स्कूलों की मंथली फीस कितनी? जानें क्या भारत से भी सस्ती है पढ़ाई

PunjabKesari

2. Spoiler Feature: सस्पेंस रहेगा बरकरार

अगर आप किसी फिल्म का क्लाइमेक्स या कोई सरप्राइज शेयर कर रहे हैं तो यह फीचर आपके बहुत काम आएगा। इसके जरिए आप मैसेज के कुछ हिस्से को छिपा (Hide) सकेंगे। सामने वाले यूजर को वह टेक्स्ट तब तक नहीं दिखेगा जब तक वह उस पर टैप न करे। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ टेक्स्ट मैसेज के लिए आने की उम्मीद है। फोटो या वीडियो पर यह काम करेगा या नहीं इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

PunjabKesari

3. Group Message History: नए मेंबर्स की होगी एंट्री आसान

अक्सर जब कोई नया सदस्य ग्रुप में जुड़ता है तो उसे पुरानी बातें समझ नहीं आतीं। वॉट्सऐप अब इसका हल निकाल चुका है। नए मेंबर्स को ग्रुप में जुड़ते ही पिछले 25 से 100 मैसेज तक की हिस्ट्री दिखाई देगी। इससे उन्हें ग्रुप में चल रही चर्चा का संदर्भ (Context) समझने में आसानी होगी। कंपनी का दावा है कि यह पूरी प्रक्रिया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेगी जिससे किसी भी यूजर की प्राइवेसी को खतरा नहीं होगा।

PunjabKesari

कब तक मिलेगा यह अपडेट?

फिलहाल ये सभी फीचर्स डेवलपमेंट स्टेज में हैं और कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीद है कि टेस्टिंग सफल होने के बाद आने वाले कुछ महीनों में इन्हें सभी एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि ये सभी प्रीमियम फीचर्स यूजर्स के लिए बिल्कुल मुफ्त होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News