''मोदी कैबिनेट से कोई उम्मीद नहीं, लेकिन थोड़ी भी शर्म...'', रेल मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए और क्या बोले दिग्विजय सिंह

Sunday, Jun 04, 2023 - 12:36 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को पूर्व रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण देते हुए ओडिशा रेल हादसे के मद्देनजर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की। सिंह ने छतरपुर में पत्रकारों से कहा, ‘‘ रेल मंत्री (जो ओडिशा कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं) ने हमेशा दावा किया कि ‘सिस्टम फुल प्रूफ' (पुख्ता व्यवस्था) है और कोई दुर्घटना नहीं हो सकती है।''

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘ एक उदाहरण है जब लाल बहादुर शास्त्री ने एक ट्रेन दुर्घटना (1956) के बाद इस्तीफा दे दिया था लेकिन हम मोदी कैबिनेट में (वर्तमान रेल मंत्री) मंत्री से इस तरह के कदम की उम्मीद नहीं कर सकते। अगर थोड़ी सी भी शर्म बची है तो मंत्री (वैष्णव) को इस्तीफा दे देना चाहिए।'' रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर में 288 लोगों की मौत हो गई।

Yaspal

Advertising